Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024: सरकार 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को देगी 1,000 रुपये, जानिए पूरी जानकारी

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024: कल 4 मार्च 2024 को दिल्ली विधानसभा में दिल्ली बजट 2024 पेश किया गया। जिसे दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया, इस दौरान आतिशी ने कई योजनाओं का जिक्र किया. लेकिन जिस योजना की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो थी “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना”।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश करते हुए घोषणा की कि दिल्ली में “Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024” के तहत, 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला जल्द ही इस योजना के लिए पात्र होगी। दिल्ली सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 की राशि दी जाएगी। आइए जानते हैं इस योजना का लाभ उठाने की पात्रता के बारे में।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना विवरण Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 Overview-

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
राज्यDelhi
उद्देश्यमहिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये
लाभार्थी:18 वर्ष और उससे अधिक आयु की सभी महिलाएं
शुरू कब हुआ4 मार्च
Official SiteClick Here
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024 क्या है

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार द्वारा घोषित एक जनकल्याणकारी योजना है। जिसकी घोषणा 4 मार्च 2024 को दिल्ली बजट सत्र के दौरान दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने की थी। इसके तहत दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को हर महीने ₹1000 की नकद सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और आर्थिक रूप से दूसरों पर उनकी निर्भरता को कम करना है।

इस योजना के लिए कौन पात्र होगा और कौन नहीं- Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Eligibility

“मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” का लाभ उठाने के लिए महिला को दिल्ली की स्थायी निवासी होना चाहिए। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला के पास दिल्ली का आधार कार्ड और दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है। इसका मतलब यह है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को दिल्ली की मतदाता होना चाहिए।

अगर कोई महिला सरकारी नौकरी कर रही है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। दूसरे राज्यों से आने वाली महिलाएं जिनके पास दिल्ली का वोटर कार्ड नहीं है और जो अस्थायी तौर पर दिल्ली में रहती हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, 18 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

जो महिलाएं नौकरी करती हैं और आयकर दाता हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो कहीं और काम करती हैं लेकिन उनकी आय आयकर के दायरे में नहीं आती है। इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक उम्र की कॉलेज जाने वाली लड़कियों को मिलेगा। ऐसी महिलाएं जो पहले से ही किसी पेंशन योजना की लाभार्थी हैं, उन्हें भी मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया- Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Apply

“मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से की जा सकती है। योजना की घोषणा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस योजना के लिए महिलाओं को एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा जिसमें उन्हें बताना होगा कि वे किसी अन्य पेंशन योजना की लाभार्थी नहीं हैं। आयकर दाता नहीं. जिसकी बाद में रैंडम जांच की जाएगी।

योजना कब लागू होगी? Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana when Implement

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद लागू की जाएगी. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद इस बिल को कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके तुरंत बाद इसे लागू कर दिया जाएगा.

Read More –

Rajasthan Sarkar New Yojana 2024 राजस्थान सरकार की नई योजना मिलेंगे 51000 रूपयें

Leave a Comment